लखनऊ जिला Lucknow
जिला सीमाएँ: जनगणना 2011 (DataMeet)। ज़ोन सीमाएँ अभी अनुमानित।
मंज़ूरी किससे लें
शहरी / विकास क्षेत्र: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) — विकास क्षेत्र में; आवास विकास की योजनाओं में आवास विकास परिषद
गाँव / बाहर का क्षेत्र: LDA विकास क्षेत्र से बाहर के गाँव: ज़िला पंचायत / संबंधित निकाय
हर जगह: कृषि भूमि पर निर्माण से पहले SDM से धारा 80 का आदेश; 500 वर्ग मीटर से बड़े या 8 से ज़्यादा यूनिट वाले प्रोजेक्ट का UP RERA पंजीकरण।
लखनऊ-कानपुर हाईवे के पास (बंथरा-बिजनौर-जैतीखेड़ा की तरफ़) के 45 गाँव LDA में नहीं, UPSIDA (पूर्व LIDA) के क्षेत्र में हैं; वहाँ नक्शा UPSIDA से पास होता है। इनमें से 44 गाँव अब सरोजनीनगर तहसील में और 1 (रतौली) लखनऊ सदर में है; दोनों तहसीलों की सूची में ये चिह्नित हैं। बाकी गाँवों का LDA विकास क्षेत्र में होना या न होना हम अधिसूचना से जाँच रहे हैं।
तहसीलें
| तहसील | गाँव (मौजूदा) | टिप्पणी |
|---|---|---|
| लखनऊ सदर Lucknow Sadar | 191 | |
| सरोजनीनगर Sarojini Nagar | 132 | जनगणना 2011 के बाद लखनऊ सदर से अलग होकर बनी तहसील |
| बख्शी का तालाब Bakshi Ka Talab | 220 | |
| मलिहाबाद Malihabad | 188 | |
| मोहनलालगंज Mohanlalganj | 230 |
गाँवों की गिनती आज की तहसीलों के हिसाब से है। स्रोत: ज़िलाधिकारी कार्यालय लखनऊ का भूलेख पोर्टल (मौजूदा तहसीलें)। अपने गाँव का आधिकारिक रिकॉर्ड UP भूलेख पर देखें।